डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए के विद्यार्थियों का हुआ विदाई समारोह

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बी.ए. तृतीय वर्ष (बैच 2023–2026) के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। मंच संचालन सुहानी, रेखा एवं अवंतिका ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि स्वागत भाषण सलमा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो विद्यार्थियों को जीवन के मूल्यों, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की सीख देता है। यहां से प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।

प्रो. हाकम चंद ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय की स्थापना (वर्ष 2022) से अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सीमित संसाधनों के बावजूद यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विद्यार्थियों की सफलताएं ही इस महाविद्यालय की पहचान हैं।” इस अवसर पर प्रो. भूपेंद्र सिंह एवं प्रो. आशा मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...