नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नगरोटा बागवां पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी के पास से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

नशा बेचने की फिराक में था युवक

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नगरोटा बागवां के कयास्थवाड़ी स्थित एक रैन शेल्टर में एक युवक नशे की बड़ी खेप के साथ मौजूद है और उसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला गुरदासपुर (गांधी नगर कैंप, वार्ड नंबर-7) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी विशाल के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बागवां में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कांगड़ा जिले में इसके खरीदार कौन-कौन थे?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...