राष्ट्रीय लोक अदालत में 8415 मामलों का निपटारा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में आज शनिवार को चिराग भानु सिंह, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा, धर्मशाला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन, एन.आई. एक्ट, धन वसूली से संबंधित मामले, श्रम विवाद, आवश्यक सेवाओं से जुड़े मामले (जैसे बिजली एवं जल बिल संबंधी मामले), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के मामले, आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामले, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व मामले तथा अन्य सिविल मामलों सहित मुकदमा पूर्व एवं न्यायालयों में लंबित कुल 11,657 मामलों को लोक अदालत में रखा गया।

इनमें से 8,415 मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किया गया तथा 9,96,26,138 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...