कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे पर राज्यपाल कविंदर गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

उपराष्ट्रपति आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे हैं। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राधाकृष्णन पहली बार हिमाचल प्रदेश आए हैं।

उप राष्ट्रपति सीयू के 12 मेधावियों को गोल्ड मेडल देंगे, जिनमें नौ मेधावी पीजी और तीन यूजी कोर्सों के होंगे। इसके अलावा आठ मेधावियों को पीजी डिग्री देंगे।

जिन मेधावियों ने अपना पंजीकरण करवाया, उसमें यूजी के 57, पीजी के 415, पीएचडी के 33 और एमफिल के चार मेधावी शामिल हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार भी शिरकत करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...