खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, मेडिसिन के पत्तों के साथ बोतलें-इंजेक्शन बरामद, कार्यप्रणाली पर सवाल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

सोलन शहर के बसाल में खुले में फेंकी गई एक्स्पायरी दवाइयों ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। रात के अंधेरे में कोई चुपचाप भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां व बोतलों सहित इंजेक्शनों को बसाल स्थित हेलिपैड के समीप खुली खाई में फेंक गया।

मजेदार बात तो यह है कि इन दवाइयों के साथ-साथ सोलन के ही होलसेलर की बिल बुक भी मिली है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसने इस तरह की हरकत की है।

बहरहाल इन दवाइयों व बोतलों के यूं खुले में फेंकने से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं, वहीं पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा रोष है और उनका कहना है कि ऐसे मामले से उनकी सेहत से भी खिलवाड़ हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह मामला रविवार देर रात का है।

सोमवार सुबह जब बसाल हेलिपैड के समीप गडियाला गांव के लोग अपने कार्यों के लिए घरों से निकले, तो इतनी भारी मात्रा में फेंकी गई दवाइयों, ग्लूकोज की बोतलों व इंजेक्शनों को देखकर हैरान रह गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस स्थान को पहले ही कुछ अज्ञात लोगों ने डंपिंग जोन बना रखा है और रात के अंधेरे में यहां पर कूड़ा कचरा सहित अन्य वेस्ट मैटिरियल फेंका जाता है। इसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से भी कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्लूकोज की बोतलें

इन एक्सपायरी दवाइयों में केवल गोलियों के पत्ते ही नहीं बल्कि खांसी की दवाई की बोतलें, ग्लूकोज की बोतलें व ढेर सारे इंजेक्शन भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इन्हीं दवाइयों के बीच सोलन के एक दवाई होलसेलर की बिल बुक भी मिली है। लोगों का कहना है कि इस तरह खुले में एक्सपायरी दवाइयों को फेंकना उनकी सेहत से भी खिलवाड़ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: 62 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होगा Interview

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव...