हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

--Advertisement--

भटियात – अनिल संवियाल 

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के भटियात उपमंडल की गोला पंचायत में जम्मू-कश्मीर का एक युवक महिला का सोने का लाॅकेट व कान की बालियां छीनकर भाग गया।

महिला के चिल्लाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से छीने सोने का लाॅकेट व बालियां बरामद कर ली हैं। इनकी बाजार में कीमत 90,000 रुपए आंकी गई है।

पीड़िता बाडवा गांव की अंजना कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह घर के समीप नल से पानी भरने गई थी। इसी दौरान रास्ते में जैल सिंह निवासी गांव गाडन जिला डोडा जम्मू-कश्मीर ने उसका सोने का लाॅकेट व कान की बालियां छीन लीं और रफूचक्कर हो गया।

बाद में ग्रामीणों ने इलाके में सर्च ऑप्रेशन चलाकर आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने आरोपी के पास से महिला से छीने सोने के गहने भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सिहुंता पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी विजय कुमार सकलानी के बोल 

एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...