धर्मशाला : HMCE-वैली लुधियाना में भरे जाएंगे टेक्निकल एसोसिएट के पद, 5 मार्च को इंटरव्यू

--Advertisement--

एचएमसीई-वैली लुधियाना में भरे जाएंगे टेक्निकल एसोसिएट के 25 पद, 05 मार्च को ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा पुरुष एवं महिला के 25 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

इन पदों हेतु सभी ट्रेड्स के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो, आईटीआई तथा मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिकस में डिप्लोमा रखी गई है तथा आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है।

आवेदक की कम्पनी द्वारा रूपए 17 से 22 हजार रुपये प्रति माह वतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 05 मार्च 2026 को ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में प्रातः 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इन साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...