ईरान पर हमलों से धधक रहा पाकिस्तान, अब तक 35 लोगों की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंसक झड़पों का दौरा जारी है।

दक्षिण सिंध प्रांत के कराची में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं, जबकि 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

यही नहीं, स्कार्दु और लाहौर में भी हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इन हमलों में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार दूतावास के बाहर झड़पें तब शुरू हुईं, जब प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।

बचाव दल 1122 सिंध के प्रवक्ता हसन उल हसीब ने शिन्हुआ को बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से कई की हालत गंभीर है।

प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल यह अब भी अनिश्चित है कि गोली किसने चलायी। आगे कहा कि अधिकतर घायलों को गोलियां लगी हैं, जबकि कुछ लाठीचार्ज में घायल हुए हैं।

एधी बचाव सेवा के बयान के अनुसार, स्थिति नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का सहारा लिया।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...