विनय कुमार का आरोप: नरेंद्र मोदी सरकार में ‘अघोषित आपातकाल’, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरी तरह रोक लगा दी है। ऐसा लगता है कि देश में अघोषित आपातकाल लग गया है,जहां न तो सरकार के खिलाफ किसी को बोलने की आजादी है न ही विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति।

विनय कुमार ने कहा कि दिल्ली में युवा कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। इसी के चलते उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तानाशाह के तौर पर देश की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रहें है,पर न तो देश डरता है न ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

विनय कुमार ने केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर पुलिस ही गैरकानूनी तरीके से किसी राज्य में आकर ,बगैर किसी को सूचित किये बिना हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है तो यह सीधे तौर पर प्रदेश की प्रभुसत्ता का हनन है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और इस प्रकार की अनैतिक कार्यवाही से प्रदेश के पर्यटन पर विपरीत असर पड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश एक पर्यटक स्थल है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी,युवाओं की आवाज दबाने व उनके अधिकारों का हनन है।

उन्होंने कहा कि अमरीका के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को फिर से गुलामी की ओर ले जा रहें है जो किसी भी सूरत में सहन नही किया जा सकता।

विनय कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इंडो यू एस व्यापार समझौता भारत के हितों के खिलाफ है। मोदी ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं।

केंद्र की मोदी सरकार अपनी किसी भी आलोचना को सहन नही कर सकती। आलोचना करने वालो के खिलाफ देशद्रोह जैसे संगीन आरोप लगा कर उन्हें डराने का प्रयास किया जाता है।

विनय कुमार ने कहा है कि देश की आवाज,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने नही दिया जाता। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संविधान को कमजोर किया जा रहा है।

कांग्रेस किसी भी सूरत में देश के साथ अन्याय नही होने देगी, इसके खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में पूरे देश में कांग्रेस एक बड़ा जन जागरण अभियान शुरू करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...