सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

--Advertisement--

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिडकमार के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा दिनांक 24 एवं 25 फरवरी को सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

दिनांक 24 फरवरी को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण, उनके दुष्परिणाम तथा उनसे बचाव के उपायों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रथम, आरती चौहान ने द्वितीय तथा रक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया

दिनांक 25 फरवरी को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, नशे में वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर प्रभावी वक्तव्य प्रस्तुत किए।

भाषण प्रतियोगिता में सुहानी ने पहला, अवंतिका और शिक्षा ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा कल्पना ओर सकीना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया ।

निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया तथा उन्हें नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रशासन एवं रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...