आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के 02 पदों को भरने के लिए 27 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

यह इंटरव्यू प्रातः 10 बजे से एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस के मुख्य भवन के ग्राउंड फ्लोर में आयोजित होगा।जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटी शिक्षक (पुरुष एवं महिला) के कुल 02 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ओ लेवल/ ए लेवल, पीजीडीसीए, सीएसई, बीसीए या बीएससी (आई टी) शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र तथा अद्यतन बायोडाटा/रिज्यूम सहित इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना होगा।

इसके अतिरिक्त, आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वो आवेदक सम्बंधित साईट eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमएस एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष संख्या 86298-46600, 85447-04446 एवं 82194-15673 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...