जयपुर के टूर पर निकले बाल आश्रम के बच्चे, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया रवाना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों के लिए जयपुर के भ्रमण की व्यवस्था की है। ये बच्चे रविवार को जयपुर के पांच दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हो गए। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने इन बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सभी बच्चों और उनके साथ जा रहे आश्रम के स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों को आवास और शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मानजनक जीवन, मनोरंजन और उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ एक एमओयू साइन किया है।

उपायुक्त ने बताया कि वीनस रेमेडीज लिमिटेड कंपनी ने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया है। यह ट्रस्ट कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट अब बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों की मदद के लिए भी आगे आया है। इन बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वीनस फाउंडेशन ट्रस्ट ने ही बाल आश्रम बच्चों के लिए जयपुर का टूर प्रायोजित किया है और जिसकी समन्वयक ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एकता चौधरी हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बाल आश्रम के बच्चे 8 फरवरी को सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचेंगे।

जयपुर में वे एक अच्छे होटल में रुकेंगे। 9, 10 और 11 फरवरी को ये बच्चे जयपुर के कई ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटक स्थलों तथा शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। 12 फरवरी को वापसी के समय ये बच्चे जयपुर से चंडीगढ़ तक हवाई यात्रा करेंगे और उसके बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर लौटेंगे। बच्चों की रवानगी के अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...