हिमखबर डेस्क
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के तहत एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। वह यहां केंद्रीय बजट पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत अप्रैल में इस संधि को स्थगित कर दिया था। पानी को लेकर डीपीआर बन रहा है और अब पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को पानी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी जो पानी छोडऩा पड़ रहा है, उस बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते। पाकिस्तान को अभी जारी पानी कब तक रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब रुकेगा तब बता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर पर काम हो रहा है और इससे हरियाणा, पंजाब , दिल्ली एवं राजस्थान इन सबको को पानी मिलेगा और इनकी पानी की समस्या हल हो जाएगी।

