टांडा अस्पताल की लैब में शराब पार्टी, पैग लगाने की तैयारी कर रहा था प्रशिक्षु डॉक्टर; तभी खुल गया राज

--Advertisement--

प्रशिक्षु डॉक्टर लैब में शराब पीने की कर रहा था तैयारी, सहपाठी की शिकायत पर शराब जब्त, कॉलेज प्रशासन करेगा कार्रवाई, मोबाइल मैसेज भेजने पर पुलिस ने अलग से दर्ज किया केस।

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा के कैंपस को नशामुक्त बनाने के प्रशासन के प्रयास को झटका लगा है। एक प्रशिक्षु डॉक्टर लैब में ही शराब पीने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान अन्य प्रशिक्षु डॉक्टर ने इसकी शिकायत कर दी और अनुशासनात्मक कमेटी ने शराब जब्त कर ली। मेडिकल कालेज प्रशासन इस मामले में कुछ भी बताने से कतरा रहा है। आरोपित प्रशिक्षु डाक्टर को प्राचार्य डा. मिलाप शर्मा ने अपने कार्यालय में तलब कर लिया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा समेत उनकी पूरी टीम भी रात को मामले की तह तक जाने की कोशिश करती रही। शुक्रवार को आरोपित प्रशिक्षु के स्वजन भी तलब किए गए। मेडिकल कालेज प्रशासन ने मामला पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने इसमें हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया क्योंकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कालेज प्रशासन की कमेटी ने शराब जब्त कर ली थी। पुलिस के सामने कोई तथ्य नहीं जुटाया गया। अब मेडिकल कालेज प्रशासन स्वयं इस मामले को देखेगा।

सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षु डाक्टर ने लैब में एक शीशे के जार में शराब डाली थी। वह पैग लगाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान छात्रा सहपाठी ने उसे देख लिया। दरअसल सहपाठी को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर कोई तंग कर रहा था। पीड़िता को उस पर शक था। प्रशिक्षु को दिन में ही प्राचार्य कक्ष में ले जाया गया। कांगड़ा पुलिस की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

प्रशिक्षु का आरोप था कि वह उसे मोबाइल फोन पर मैसेज भेजता है। आधी रात तक मामले की जांच चली। जब आरोपित और पीड़ित दोनों प्राचार्य कक्ष में मौजूद थे तो उस दौरान भी पीड़ित के मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इससे यह तय हो गया कि मैसेज भेजने का आरोपित कोई और है।

प्रथम वर्ष की प्रशिक्षु ने गलत मैसेज भेजकर तंग करने के संबंध में अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है। पुलिस ने अब इस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

डा. मिलाप शर्मा, प्राचार्य टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के बोल

प्रशिक्षु डाक्टर से शराब पकड़े जाने का मामला पुलिस के हवाले कर दिया है। एक प्रशिक्षु डाक्टर को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजने की शिकायत भी आई है। यह मामला भी पुलिस को सौंप दिया है। दोनों मामलों में क्या कार्रवाई की जा रही है यह पुलिस ही बता सकती है।

अंकित शर्मा, डीएसपी, कांगड़ा के बोल

प्रशिक्षु डाक्टर से शराब पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई थी। इस संबंध में पुलिस ने कोई तथ्य नहीं जुटाया है इसलिए मेडिकल कालेज प्रशासन मामला स्वयं देखे। वहीं, प्रशिक्षु डाक्टर को मोबाइल फोन पर गलत मैसेज भेजने के मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पीछा करने, उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जल्द आरोपित का पता लगा लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मंडी, 7 फरवरी - हिमखबर डेस्क उपमंडल थुनाग और गोहर...

एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने दी सख्त चेतावनी

हिमखबर डेस्क केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार...