एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के पदों पर इंटरव्यू का आयोजन

--Advertisement--

एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के भरे जायेंगे 04 पद, 10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटि रिसोर्ट लिमिटेड गांव सढौरा, डाकखाना बल्देयां, तहसील एवं जिला शिमला के लिए एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के 04 पदों के लिए 10 फरवरी, 2026 को  कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां, जिला शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एकाउंट्स असिस्टेंट के 01 पद लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या कॉमर्स ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए, असिस्टेंट स्टीवार्ड के 02 पदों के लिए दसवीं या बारहवीं और रूम बॉय के 01 पद लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...