मोदी सरकार का कार्यकाल हिमाचल के विकास के लिए मील का पत्थर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने बताया की प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में प्रदेश में चार नए हवाई अड्डे और 22 नए एयर रूट चालू किये गए। उन्होंने बताया की उड़ान योजना के अन्तर्गत शिमला ,कुल्लू , मण्डी और रामपुर के एयरपोर्ट, हेलिपोर्टस पर क्रमश 116.70 करोड़ ,37.29 करोड़, 8.76 करोड़, और 4.84 करोड़ रूपये खर्च किये गए।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में हवाई यात्रा के विस्तार के लिए सरकार ने मण्डी में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए “साइट क्लीयरेंस ” प्रदान करके इसके निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने बताया की भारतमाला परियोजना के पहले चरण में हिमाचल प्रदेश में 9,964 करोड़ रूपये की लागत से 167 किलो मीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया की मोदी शाशनकाल में हिमाचल प्रदेश में 30 जून 2025 तक 2,607 किलो मीटर लम्बे राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश को मैडिकल डिवाइस पार्क विकसित करने के लिए देश के चार राज्यों में से एक चुना गया है और इसके लिए प्रारम्भिक तौर पर 100 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने बताया की नालागढ़ में 350 करोड़ रूपये की लागत से मैडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जायेगा, जिससे पुरे उतर भारत में मैडिकल उपकरणों की आपूर्ति होगी और रोजगार के अबसर बढ़ेंगे तथा खुशहाली के नए दौर की शुरुआत होगी।

उन्होंने बताया की बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट योजना के अन्तर्गत राज्य के 75 गाँवो में मूलभूल ढांचा , रोज़गार और सम्पर्क मार्गों को सुदृड़ किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...