नकली गहने देकर असली ले उड़ी दिल्ली की महिला, सुनार की सूझबूझ से धराई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दिल्ली की एक महिला असली गहने लेकर मंडी के एक सुनार को नकली गहने थमा गई। रविवार को उसने बल्ह क्षेत्र के नेरचौक में भी एक सुनार को चूना लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुनार की सतर्कता से धोखाधड़ी का प्रयास नाकाम हो गया।

महिला सुनार की दुकान में सोने की बालियां खरीदने पहुंची थी। यहां उसने नई बालियां पसंद की। भार व दाम तय करने के बाद सुनार को बताया कि वह अपनी पुरानी कान की बालियां बदलना चाहती हैं। सुनार ने बालियों का भार किया। इसके बाद बालियां कारीगर के पास जांच करने को दी।

कारीगर ने जांच के लिए जब बालियों को गर्म करना शुरु किया तो महिला ने विवाद शुरु कर दिया। वह इस बात पर अड़ गई कि अपनी बालियां बिना गर्म करवाए ही बेचेंगी। जांच में बालियों में सोना कम और पीतल अधिक पाई गई। विवाद बढ़ने पर सुनार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के बैग की तलाशी ली तो और भी गहने मिले।

पता चला कि महिला ने मंडी में एक सुनार के यहां गहने खरीदे थे। उसकी एवज में पुराने गहने दिए थे। इस बात का पता चलते ही ठगी का शिकार मंडी का सुनार भी नेरचौक पहुंच गया। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाना ले गई।

जांच के दौरान महिला ने बताया कि उसका दिल्ली में स्वजन से विवाद चल रहा है और वह घर से नाराज होकर मंडी आ गई थी। पुलिस ने शोरूम मालिक की शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की।

चूंकि घटना में कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ और महिला का मानसिक तनाव भी सामने आया इसलिए पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मंडी के सुनार को उसके गहने वापस कर दिए। घटना का वीडियो प्रसारित प्रसारित हो रहा है। आरंभिक जांच में महिला के किसी गिरोह से जुड़े होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...