UP से कुल्लू तक गौ-तस्करी का खेल, घास के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे मवेशी; मनाली पुलिस ने दबोचा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मनाली पुलिस ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक कुल्लू से मनाली की ओर आ रहा था। ट्रक चालक पशुओं को घास में छुपाकर ले जा रहा था। मनाली पुलिस को कंट्रोल रूम कुल्लू से सूचना प्राप्त हुई कि घास लेकर कुल्लू से मनाली आ रहे एचआर नम्बर के ट्रक में पशु भरे हैं।

सुचना मिलने पर मनाली में नाकाबन्दी की गई। सुबह 9.20 बजे ट्रक एचआर 58 ई 4982 मनाली के रांगडी पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ट्रक को भगा कर मनाली की तरफ ले गया।

पुलिस ने करीब 150 मीटर दूर ट्रक को रोका गया। ट्रक में ट्रक चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी ट्रक में बैठा हुआ था। ट्रक को चैक करने पर ट्रक उपर से पराली से लदा हुआ पाया गया व ट्रक में पराली के नीचे पांच गाय व छः बैल जीवित पाए गए।

ट्रक चालक की पहचान शौयब अली पुत्र शराफत अली आरओ 369/1 सलमान फारसी मस्जिद के पास अजाद कलौनी सहारनपुर उत्तर प्रदेश व उम्र 40 वर्ष तथा परिचालक अब्दुल वाहिद पुत्र रईश अहमद आरओ 87, किरथपुर कलौनी नगर पालिका परिषद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 35 साल के रूप में हुई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 और हिमाचल प्रदेश गौहत्या निषेध अधिनियम, 1979 की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...