छोटे ठेकेदारों की 10 लाख तक की पेमैंट होगी क्लीयर : मुख्यमंत्री

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

छोटे ठेकेदारों जिनमें सी व डी ग्रेड के ठेकेदार शामिल हैं, की 10 लाख रुपए तक की लंबित पेमैंट क्लीयर हो सकती है। शुक्रवार को जय मां तारा ठेकेदार वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान ठेकेदारों ने अपनी मांगों से सीएम को अवगत करवाया।

संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सहानुभूतिपूर्व सुना। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जिन सी व डी ग्रेड के ठेकेदारों के 10 लाख रुपए तक के टोकन कट चुके हैं, उनके पैसों को जारी किया जाएगा। इसको लेकर सीएम ने अधिकारियों को आदेश भी जारी किए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने छोटे ठेकेदारों को एम. फार्म पर भी राहत देने की बात कही है। इसके अलावा आपदा की स्थिति में 5 लाख रुपए तक के टैंडर ऑफलाइन लगाने की अनुमति देने का भी आश्वासन दिया है। इसके लिए एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...