ज्वाली क्षेत्र में बनेगा अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैदान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

जिला कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के फुटबाल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ज्वाली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस महत्वकांक्षी परियोजना से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और खेलने का अवसर मिल सकेगा। खेल विभाग ने इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं।

जिला खेल अधिकारी रवि शंकर के बोल

जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि फुटबाल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि के चयन को लेकर जल्द ही संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण 10 नवंबर के बाद उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित राजस्व और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया जाएगा।

यह टीम अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप भूमि का गहन निरीक्षण करेगी। भूमि का चयन होने के बाद विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किए जाएंगे। निरीक्षण के बाद परियोजना का पूरा खाका तैयार कर बजट स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

बजट मिलते ही तैयार होगी डीपीआर

रवि शंकर ने कहा कि ज्वाली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान बनाने की योजना ज़ोरों पर है। संयुक्त निरीक्षण के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। सरकार से बजट की मंजूरी मिलते ही मैदान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...