वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण, हर छोटी चीज का रखें विशेष ध्यान – उपायुक्त

--Advertisement--

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन

शिमला – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण को लेकर 13 अक्तूबर, 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आयोजन प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तैयारियों को लेकर छोटे से छोटे स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि किसी भी चीज में कोई कमी न रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम तैनात रखने, अग्निशमन विभाग को कार्यक्रम स्थल के दोनों छोर पर अग्निशमन टीम तैयार रखने, नगर निगम को रिज मैदान पर साफ-सफाई व सजावट सुनिश्चित करने तथा एसजेपीएनएल को पीने के पानी की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। अनुपम कश्यप ने कहा कि कार्यक्रम में बहुत से गणमान्य अतिथि व हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...