ग्राम पंचायत ककीरा और नैनीखड में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
चंबा, 1 अक्तूबर – भूषण गुरुंग
प्रदेश सरकार के विशेष प्रचार अभियान के तहत आर्ट एंड कल्चर सराहन के कलाकारों ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककीरा और नैनीखड में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कलाकारों ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने और शिक्षा प्राप्त करने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त, कलाकारों ने महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, स्वरोजगार योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, महिला समृद्धि योजना, सफाई कर्मचारियों के लिए ऋण सुविधाएं और शिक्षा ऋण योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को न केवल सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि नशा मुक्ति का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...