ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की हरनोटा पंचायत में चोरी, घर से सोना-चाँदी व नकदी गायब

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा के अधीन पड़ती पंचायत हरनोटा (गांव ज्योर) में बीती रात चोरों ने एक बड़े वारदात को अंजाम दिया। यह चोरी बंसी लाल निवासी ज्योर के घर पर हुई, जहाँ से चोर करीब 30 तोले चाँदी, 3 तोले सोना और 50,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर भीतर दाख़िल हुए और अलमारी में रखे जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार ने देखा तो घर के दरवाजे और ताले टूटे मिले।

पुलिस ने की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही थाना ज्वाली पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ग्रामीणों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है

डीएसपी वीरी सिंह के बोल

इस बारे डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने कहा कि पुलिस को ज्योर में चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने मौका पर जाकर तफ्तीश की है तथा तीन चोर सामान उठाकर ले जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। जल्द ही पुलिस चोरों को तलाश लेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...