एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितताओं के मामले में विपक्ष ने किया वाकआउट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को सदन में एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के आरोपों पर हंगामा हुआ। इसके बाद एपीएमसी की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के सवालों के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ वाकआउट कर दिया।

भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान एपीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और रणधीर शर्मा ने कहा कि पराला, शिलारू और टुटू मंडी में नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आवंटन किया गया। सरकार के चहेतों को लाभ देने का विपक्ष ने आरोप लगाया।

जवाब में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा-अगर विपक्ष के पास भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो सदन में रखे। इसके बाद मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा सत्र के बीच अचानक बिहार दाैरे पर चले गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...