मणिमहेश यात्रा पर जा रहे यात्रियों की गाड़ी रावी नदी में गिरी, अभी तक दो रेस्क्यू

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सड़क हादसा हुआ है। मणिमहेश यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों से भरी एक कार रावी नदी में जा गिरी।

जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने दो युवकों को तो बचा लिया, लेकिन तीन सवार नदी में बह गए हैं।

फिलहाल, बीती रात को हुए इस हादसे के बाद से तीन युवकों का कार सहित कुछ पता नहीं चला है। पुलिस और सर्च टीम कार और युवकों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात 12 बजे को यह घटना पेश आई है। यहां पर दुर्गेठी पंचाय के पास देवी मंदिर से एक स्विफ्ट कार रावी नदी में जा गिरी। कार में कुल पांच युवक सवार थे।

हादसे के दौरान घटनास्थल से जब कार नदी में गिरी तो दुकानदार और लंगर लगान वाले लोगों ने कार सवार कों चीखें सुनी और फिर रस्सी लेकर नदी के किनारे पर उतरे।

इस दौरान ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया। एक ग्रामीण ने बताया कि दो युवकों को बचाया गया है। इस दौरान रस्सी नदी में बह गई। इस वजह से तीसरे युवक को वह नहीं बचा पाए।

घायल युवक ने बताया कि उसके साले के रिश्तेदार की यह गाड़ी थी। वहीं, युवकों ने एंबुलेंस को फोन किया था, लेकिन रास्ते में जाम की वजह से एंबुलेंस को आने में भी देरी हुई।

गौरतलब है कि चंबा में मणिमहेश यात्रा का आगाज होने वाला है और 16 अगस्त से यात्रा शुरू होगी। इस वजह से बड़ संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने के लिए चंबा जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...