ताया के लड़के ने नाबालिग लड़की से की अश्लील हरकतें, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

--Advertisement--

नाबालिग से अश्लील हरकत का मामला, पोक्सो कोर्ट का फैसला आरोपी दोषी करार, आरोपी को कठोर कारावास की सजा। 

हिमखबर डेस्क

फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट धर्मशाला ने एक अहम फैसले में आरोपित को नाबालिग पीड़िता से अश्लील हरकत करने के मामले में दोषी करार दिया है। दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत कठोर सजा सुनाई है।

अदालत ने आरोपित को भारतीय दंड संहिता की धारा 452 के तहत 3 वर्ष तथा पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत 5 वर्ष की कठोर कारावास और 20,000 का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपित को छह माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला न्यायवादी नविना राही ने पैरवी की। उन्होंने मामले से संबंधित साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और गवाहों को अदालत में पेश किया, जिससे अपराध प्रमाणित हो सका।

पीड़िता ने 24 जून 2023 को थाना नगरोटा बगवां में अपने पिता के साथ आकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उल्लेख किया गया कि 18 जून 2023 को सुबह 6 बजे जब वह अपनी दादी के लिए दूध गर्म करने जा रही थी, उसी समय ताया का लड़का (आरोपित) पीछे से आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता टांडा अस्पताल में उसके छोटे भाई का इलाज करवा रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की, जिसके आधार पर ट्रायल चला और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपित को दोषी करार दिया। पाेक्सो विशेष न्यायालय धर्मशाला के न्यायाधीश नितिन मित्तल की अदालत ने सजा सुनाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...