फतेहपुर अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की नई मिसाल, डॉ. गूंजन जैन ने की जटिल हर्निया की सफल सर्जरी

--Advertisement--

सर्जन डॉ. गुंजन जैन ने महज एक माह में 40 सर्जरी कर नया कीर्तिमान किया स्थापित 

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला का सिविल अस्पताल फतेहपुर स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरा है। हाल ही में यहां नियुक्त सर्जन डॉ. गुंजन जैन ने महज एक माह में 40 सर्जरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है और इंदौरा, ज्वाली, नूरपुर समेत दूर-दराज के मरीज भी उपचार के लिए यहां आ रहे हैं।

वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरजीत सिंह संधू की सेवाओं से अस्पताल में प्रतिदिन 20-30 मरीजों को प्लास्टर लगाए जा रहे हैं। डॉ. संधू की मौजूदगी में अस्पताल के बाहर मरीजों की लंबी कतारें आम हो गई हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधार को दर्शाता है।

डॉ. जैन ने वताया की आईजीएमसी शिमला में सेवाएं देने के बाद पीजी की पढ़ाई पूरी कर फतेहपुर अस्पताल में कार्यभार संभाला। बही उन्होंने सर्जरी हुए लोगो के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम है ऎसे मे लोगो को खास कर जिनकी हाल मे ही सर्जरी हुई है, उन्हें सर्जरी बाले हिस्से को पानी से वचा कर रखना चाहिए।

राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी ने दी बधाई

विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने भी अस्पताल की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. जैन ने दो जटिल हर्निया ऑपरेशन (नाभिकीय और वंक्षण) सफलतापूर्वक किए हैं। इस उपलब्धि में ओटी स्टाफ डॉ. हेमंत शर्मा और शुभम शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...