चंबी में आफत की बारिश, दुकानों में घुसा बारिश का पानी

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट – मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंबी बाजार में मंगलवार रात हुई तेज बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते नाले का बहाव मुड़कर सड़क की ओर आ गया। इससे पानी के साथ मलबा सड़क पर फैल गया जिससे दुकानों में भी पानी घुस गया।  सुबह जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया, लेकिन अब सड़क के बीच से ही नाले का पानी गुजर रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। फोरलेन कार्य के चलते शाहपुर के चंबी में ब्रिज के दोनों छोर पर खुदाई जारी है और नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खेतों से आने वाला बारिश का पानी अब सीधे सड़क पर बहता है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

बाजार में पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। पहले यहां दर्जनभर से अधिक दुकानें थीं, लेकिन पिछले साल भूस्खलन में कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। शेष बची दुकानों पर भी अब अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय व्यापारी किशोरी लाल, सुरेंद्र, अजय जम्वाल, रिंकू, रोहित और विजय कुमार ने प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...