तेंदुए ने घर में घुसकर किया बछड़े पर हमला, गांव में दहशत का माहौल

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पंचायत लुधियाड़ के वार्ड नंबर-6 निवासी नरेंद्र कुमार के घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बुधवार रात करीब 12:30 बजे एक तेंदुआ अचानक घर में घुस गया और वहां बंधे गाय के बछड़े पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ जंगल की ओर से गांव में दाखिल हुआ और सीधे नरेंद्र कुमार के घर में घुस गया, जहां एक बछड़ा बंधा हुआ था। तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घरवालों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था।

घायल गाय के बछड़े का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

वहीं सुबह होते ही लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग ज्वाली से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...