दुरगेला स्कूल के तीन विद्यार्थियों का हुआ राष्ट्र स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में चयन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कुराश एसोसिएशन की ओर से 15 से 17 जुलाई 2025 तक डाक्टर वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय नौणी (सोलन) में राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया।

इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुरगेला, जिला कांगड़ा के 05 छात्रों ने अलग-अलग आयु वर्ग के अंतर्गत अलग- अलग भार वर्ग में भाग लिया। इस राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दुरगेला स्कूल के कुनाल जे. नाथ ने 55 kg भार वर्ग में गोलड़ मैडल, आरव पठानिया ने 60 kg भार वर्ग में गोलड़ मैडल, अनिरुद्ध ने 35 kg भार वर्ग में गोल्ड मैडल, अंकित ने 40 kg भार वर्ग में रजत पदक व आदेश ने 33 kg भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर दुरगेला स्कूल, शाहपुर हलके व जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया।

इस राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दुरगेला स्कूल के तीन खिलाड़ी छात्रों जिनमें कुनाल जे. नाथ, आरव पठानिया, अनिरूध का चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्र स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य विरेन्द्र गुलेरिया ने व राज्य कुराश संघ के पदाधिकारियों कौशल मुगटा, सुरेन्द्र कुल्ला, विरेन्द्र धौलता और हरदेव सिंह ने कोच राजेश कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा व खिलाड़ी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...