नकेहड़ खड्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पुलिस चौकी लगडु ने दो ट्रैक्टर जब्त किए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

लगडू पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई रमन और उनकी टीम ने नकेहड़ खड्ड में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस को क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई।

कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज सामग्री ढोते हुए पकड़े गए। इन ट्रैक्टरों पर खनिज अधिनियम 1957 (MINING ACT 1957) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों ट्रैक्टरों को उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) सहित जब्त कर लिया गया है।

खनन सामग्री को कानून के अनुसार कब्जे में लिया गया और फिर उसे खनन विभाग को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए की गई है, जो काफी समय से खुलेआम किया जा रहा था।

पुलिस चौकी लगडू की इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि अवैध खनन जैसी गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...