‘किसमें कितना है दम’ लेखन प्रतियोगिता में दीक्षा ठाकुर ने उत्तर भारत में पाया पहला स्थान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जोगिंदर नगर की होनहार छात्रा दीक्षा ठाकुर ने ‘किसमें कितना है दम’ लेखन प्रतियोगिता में पूरे उत्तर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षा, प्रेमपाल सिंह व अनीता कुमारी की सुपुत्री हैं।

प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था, लेकिन अपनी सशक्त लेखनी और गहन सोच के चलते दीक्षा ठाकुर सबसे आगे रहीं। उनकी यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच का परिचायक है।

दीक्षा ठाकुर शुरू से ही लेखन के प्रति विशेष रुचि रखती रही हैं। विद्यालय के आयोजनों से लेकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं तक, वह निरंतर अपनी प्रतिभा का परिचय देती रही हैं। इस जीत के बाद न केवल विद्यालय में, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विद्यालय प्रधानाचार्य शशि किरण शर्मा के बोल

विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि किरण शर्मा ने दीक्षा की इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। दीक्षा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यू क्रिसेंट स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, कला और खेल जैसी अन्य गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधक विजय शर्मा के बोल

विद्यालय प्रबंधन ने दीक्षा ठाकुर और उनके परिवार को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...