दर्दनाक हादसा: मां की आंखों के सामने ब्यास नदी में गिरी 5 साल की मासूम बच्ची, मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिया से वर्कशॉप की तरफ झूले में अपनी मां के साथ ब्यास नदी को पार करते समय एक बच्ची नदी में गिर गई। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार जिया की रजनी देवी अपनी दो बेटियों परी (5) और वंशिका (14) के साथ झूले के माध्यम से नदी को पार कर रही थी कि नदी के बीचोंबीच झूले का संतुलन बिगड़ा और परी ब्यास नदी में गिर गई।

लड़की को लोगों ने जिया संगम के पास नदी से बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...