एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गसोता महादेव मंदिर में किया पौधारोपण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

माय भारत हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के तहत गसोता महादेव मंदिर के प्रांगण में पौधा रोपण करवाया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर के निर्देशन में हुआ।

विधायक आशीष शर्मा के बोल

इस अभियान में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने हाथों से मंदिर के बगीचे में बेल और मोरिंगा के पौधे लगाए। उन्होंने उपस्थित जनता को कम से कम एक पौधा अपने मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है ताकि कल को हमारा भविष्य हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके।

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर के बोल

जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के नाम पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करके उन्हें सम्मानित करना तथा पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के प्रति श्रद्धांजलि के साथ जोड़ना, जो यह दर्शाता है कि माताएँ भी पेड़ों की भाँति जीवन का पोषण और संरक्षण करती हैं। साथ ही विधायक आशीष शर्मा का इस कार्यक्रम को सफल बनाने और आम जन को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का संदेश देने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम मे किशोर चंद एम टी एस माय भारत, सहारा यूथ क्लब रोपा के प्रेसिडेंट शशि पाल एवं अन्य गनमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...