शाहपुर: डढम्ब गांव में खेत में काम कर रहे व्यक्ति की आसमानी बिजली गिरने से मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत रविवार को उस समय एक दुखद घटना घटित हुई जब डढम्ब गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (46) पुत्र राज सिंह निवासी डढम्ब के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को डढम्ब गांव में कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। विजय कुमार भी अपने साथियों के साथ खेत में मौजूद था।

दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बिजली चमकने लगी। इसी दौरान विजय कुमार पर आसमानी बिजली गिर गई।

उसके साथी, जो कुछ दूरी पर काम कर रहे थे, उन्होंने तेज बिजली चमकने का अनुभव किया लेकिन उन्हें कोई शारीरिक नुक्सान नहीं हुआ।

बिजली गिरने के तुरंत बाद विजय कुमार वहीं पर गिर पड़ा। उसके साथी तुरंत उसकी सहायता के लिए दौड़े और उसे आनन-फानन में शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के उपरांत विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।

शाहपुर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए भारतीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है। इस घटना से डढम्ब गांव में शोक का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...