कांगड़ा के इस गांव में मिला दुर्लभ जंगली जीव, लोग हुए हैरान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में एक दुर्लभ प्रजाति का जंगली जीव साथ लगती ग्राम पंचायत पठियार के एक घर के आंगन में आ गया। स्थानीय भाषा में इसे सलगर एवं इंगलिश में इसे पैंगाेलिन कहा जाता है।

यह रेंग कर चलने वाला जीव है तथा गर्म इलाकों में पाया जाता है। यहां पर कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है क्योंकि लम्बे समय से यह जीव आसपास के क्षेत्रों में नहीं देखा गया था।

जानकारी के अनुसार पठियार निवासी कुलदीप कुमार गत रात करीब 11 बजे अपने खेतों की सिंचाई के उपरांत घर लौटे तो यह जीव उनके घर के आंगन में घूम रहा तथा उसने सोचा किसी को काट न ले तो उन्होंने उसे एक टब में ढक कर रख दिया।

प्रातः एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे रैस्क्यू किया तथा अपने साथ ले गए।

एसडीएम मुनीष शर्मा ने कहा कि वन विभाग के एक्सपर्ट तय करेंगे कि यह कहा पर सुरक्षित रहा सकता है वहां भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...