रेन शैल्टर में बैठे युवक से पकड़ी नशे की खेप, शाहपुर के भनाला का है आराेपी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बिलासपुर जिले के बरमाणा पुलिस थाना की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 594.98 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बरमाणा बस स्टॉप स्थित रेन शैल्टर के पास की गई।

मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस थाना की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बरमाणा बस स्टॉप पर बने रेन शैल्टर में एक युवक को बैठे हुए देखा।

पुलिस वाहन को देखते ही युवक घबरा गया और अंदर छिपने की कोशिश करने लगा। युवक के इस संदिग्ध व्यवहार पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के दाहिने हाथ में एक लिफाफा मिला, जिसमें काले रंग का गोलीनुमा ठोस पदार्थ था। जांच के बाद इस पदार्थ की पुष्टि चरस के रूप में हुई, जिसका वजन 594.98 ग्राम पाया गया।

आराेपी युवक की पहचान विजय सिंह निवासी गांव भनाला, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में की गई है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह वर्तमान में भुंतर में एक होटल में कुक के पद पर कार्यरत है।

पुलिस आरोपी विजय सिंह काे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान के बोल 

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरमाणा पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...