शिमला में बर्थडे पार्टी और छोटे भाई का कत्ल, पंचकूला से गिरफ्तार आरोपी अब खोलेगा राज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली में ढली टनल के पास होटल में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने चचेरे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी थी। शिमला पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी हरियाणा के पंचकूला से की है।

पंचकूला सेक्टर-10 मेन मार्केट निवासी अर्जुन और चंडीगढ़ निवासी आकाश शर्मा बर्थडे पार्टी के लिए 11 जून की रात शिमला के ढली स्थित ग्रैंड मैजेस्टिक होटल में पहुंचे। यहां पर दोनों कमरा नंबर 302 में ठहरे. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे।

इन दोनों में रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद अर्जुन (23 साल) ने बीयर की बोतल के कांच से आकाश (22 साल) की गला रेतकर हत्या कर दी। 12 जून की सुबह सवा पांच बजे के करीब अर्जुन बाइक पर पंचकूला फरार हो गया।

अज्ञात नंबर से मिली होटल कर्मियों को मर्डर की जानकारी

अर्जुन ने ये बात अपने परिजनों को घर पर बता दी। इस घटना के बाद होटल में अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमे बताया गया कि होटल में ठहरे अर्जुन ने आकाश की हत्या कर दी है। होटल कर्मियों ने तुरंत जब मास्टर-की से 302 नंबर कमरा खोला तो खून से लथपथ लाश देखकर होश उड़ गए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्वरित कार्रवाई की और इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

एसपी गौरव सिंह के बोल

एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई और हरियाणा भेजी। पुलिस ने रातभर जगह जगह दबिश देने के बाद आज सुबह शिमला के निजी होटल में अपने ही चचेरे भाई का मर्डर करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चलेगा कि अर्जुन ने क्यों आकाश को मौत के घाट उतारा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सड़क दुर्घटना के घायलों का होगा डेढ़ लाख तक कैशलैस इलाज

सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने स्वास्थ्य विभाग...

वर्षा में भी बिना रुके कार्य कर रहे विद्युत कर्मचारी

हिमखबर डेस्क आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र...