देवभूमि हुई शर्मशार, राजधानी में 2 बच्चियों से दुष्कर्म

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शहर में 2 नाबालिगाओं के साथ दुष्कर्म की 2 वारदातें सामने आई हैं। एक मामला बालूगंज पुलिस थाना के तहत प्रकाश में आया है, जबकि दूसरा मामला महिला पुलिस थाना बीसीएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले के अनुसार बालूगंज पुलिस थाना में नाबालिग बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला बीएनएस की धारा 137(2), 64 व पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की विस्तृत जानकारी सांझा नहीं की है और इसे गोपनीय रखा गया है।

उधर, दूसरे मामले के तहत महिला थाना बीसीएस में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। इसे लेकर पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दी है।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि यूपी निवासी आरोपी लगातार उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

पीड़ित की मैडीकल जांच करवाई जा रही है और पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...