मणीमहेश यात्रा: भोले के भक्तों को देनी होगी 100 रुपए सेनिटेशन फीस

--Advertisement--

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश झील हिंदुओं और शिव भक्तों की आस्था का है प्रमुख केन्द्र,‌आधिकारिक मणिमहेश यात्रा से पहले और बाद में आने वाले हर यात्राी को चुकाना होगा शुल्क।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

भगवान भोले नाथ के पवित्र धाम मणिमहेश में अधिकारिक यात्रा से पहले और बाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुल्क तय कर दिया है। इसके तहत प्रति यात्री 100 रुपए एंट्री कम सेनिटेशन फीस के रूप में लिया जाएगा।

ईको डिवलपमेंट कमेटी की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया है। साथ ही बैठक में यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर सजने वाली छोटी बड़ी दुकानों और होटल-ढ़ाबों को लेकर भी निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को ईको डिवेलपमेंट कमेटी मणिमहेश की एक अहम बैठक उपमंडल मुख्यालय भरमौर में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएफओ भरमौर माने नवनाथ ने की, जबकि विभाग के अधिकारी और कमेटी सदस्यों ने भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

बैठक में नॉन यात्रा के दौरान मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए एंट्री कम सेनिटेशन फीस तय की गई है। इसके तहत प्रति यात्री अथवा श्रद्धालु 100 रुपए का शुल्क चुकता करना होगा।

बैठक में लिए फैसले के अनुसार यात्रा के दौरान दुकानें, होटल व ढाबा लगाने वालों को ईको डिवेलपमेंट सोसायटी के मेंबर सेक्रेटरी वन परिक्षेत्र अधिकारी भरमौर के कार्यालय में पंजीकरण करवाना होगा।

पंजीकरण के दौरान संचालक को इसमें दुकान का क्षेत्र भी दर्शाना होगा। बैठक में छोटी दुकान व ढाबे के लिए 500 रुपए, जबकि बड़ी दुकान व ढाबे के लिए 3000 रुपए पंजीकरण शुल्क तय किया है।

इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया है कि दुकान अथवा ढाबे के आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने पर संबंधित संचालक को 5000 रुपए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...