बड़सर में 17 और भोरंज में 18 को होंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 17 जून को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में और 18 जून को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे।

दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...