16 जून को राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला में दिनांक 16 जून 2025 (सोमवार) को फूड कोस्ट इंटरनेशनल, जालंधर (पंजाब) के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवक व युवतियों (मैशिनिस्ट, फूड प्रोड्यूकेशन, फूड प्रोसैस, फिटर तथा इलैक्ट्रीकल) जिन्होंने उक्त व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यार्थी को 18729/- प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इस संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 16 जून 2025 को सुबह 10ः00 बजे तक संस्थान में आकर भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं, जमा दो व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपियाँ लेकर आयें।

अधिक जानकारी के लिये संस्थान के दूरभाष नं॰ 01892223182 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...