आंगनवाड़ी के 18 रिक्त पदों के लिए आवेदन 23 जून तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बाल विकास परियोजना बिझड़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र मतड़याणा और कनोह-2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।

जबकि, आंगनवाड़ी केंद्र खंगालता, कठुलग, कुलेहड़ा, छेक, ब्याड़कलां, चरचेहड़ी, बदलोई, बढ़नी, ठाणा ब्राह्मणा, मैहरे-1, मैहरे-2, दांदड़ू, सेर टिल्लू, नाईन-1, घंगोट खुर्द और कलवाल में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

बिझड़ी के बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 23 जून शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं।

आवेदक की आयु 23 जून 2025 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए।

आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।सीडीपीओ ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी।

इसमें शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक, आंगनवाड़ी कर्मचारी, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर या उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता के लिए 2 अंक, एससी, एसटी या ओबीसी के 2 अंक, एकल नारी के लिए 3 अंक, केवल दो बेटियों तक सीमित परिवार से संबंध रखने वाली अविवाहित प्रत्याशी या केवल दो बेटियों की माता होने के लिए 2 अंक तथा साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 2 जुलाई को सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में होंगे। साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। साक्षात्कार के समय आवेदक को सभी मूल प्रमाण पत्रों साथ लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत या सीडीपीओ कार्यालय बिझड़ी में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...