ऑरो टेक्सटाइल कंपनी में अप्रेंटिसशिप के 50 पद के लिए साक्षात्कार 5 जून को

--Advertisement--

ऑरो टेक्सटाइल कंपनी में अप्रेंटिसशिप के 50 पद के लिए साक्षात्कार 5 जून को।

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल (प्रिंटिंग डिवीजन) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी द्वारा अप्रेन्टिसशिप के 50 पदों के लिए भर्ती अधिसूचित की गई है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों प्रकार के अभ्यर्थी पात्र हैं।

कंपनी द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

साक्षात्कार का आयोजन 5 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...