भलाड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिसमें छात्रों को जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया।
जिसमें में स्कूली छात्रों ने स्कूल से रैली की शुरुआत की गई व ग्रामीण परिवेश से होते हुए स्कूल में आकर रैली का समापन किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सब कुछ खत्म हो जाता है। नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता हैं और परिवार आर्थिक तंगी में पहुंच जाता है।

उंन्होने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसी जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से कोसों दूर रहने की सलाह दी और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सब को नशों से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास वाले लोगों को भी इसके लिए अवेयर करना चाहिए।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित हैल्थ डिपार्टमेंट के सदस्य भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...