हिमाचल के 8 HAS अधिकारियों को मिला IAS कैडर, भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति का तोहफा मिला है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों को वर्ष 2023 की चयन सूची में शामिल किया है। इनकी नियुक्ति प्रोबेशन पर की गई है और ये सभी अब हिमाचल प्रदेश कैडर में IAS अधिकारी के रूप में सेवाएं देंगे।

जिन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, उनमें डॉ. मधु चौधरी, मनोज कुमार-II, प्रभा राजीव, सतीश कुमार शर्मा, आशीष कुमार कोहली, जितेंद्र संजटा, वीरेंद्र शर्मा और हेमिस नेगी शामिल हैं।

ये नियुक्तियां वर्ष 2023 में 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक की अवधि के दौरान उत्पन्न हुई रिक्तियों के विरुद्ध की गई हैं। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इन पदोन्नतियों पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न याचिकाओं (CWPs) के निर्णयों का प्रभाव रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...