पूरा देश आंतकवाद के खिलाफ किसी भी फैंसले पर केंद्र सरकार के साथ खड़ा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूरा देश आंतकवाद के खिलाफ किसी भी फैंसले पर केंद्र सरकार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ आंतकवाद की की इस लड़ाई में किसी बाहरी देश के दबाव में नही आना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार को जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुला कर देश पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की पूरी जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आग्रह पर गौर करते हुए संसद का विशेष सत्र बुला कर पूरी वस्तुस्थिति से देश को अवगत करवाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पहलगाम में जिस प्रकार से पाक प्रायोजित आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या की उसका पूरा बदला लिया जाना चाहिए और इसके दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जाना चाहिए।

देश आंतकवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक भूमिका चाहता है। देश की रक्षा में आंतकवाद के खिलाफ हमारे वीर जवानों ने शहादत पाई है उसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...