शिमला रोपवे प्रोजेक्ट के कारण चल रही है सीएम और डिप्टी सीएम में तनातनी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच चल रही तनातनी के बीच पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर तंज कसते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला में जो रोपवे प्रोजेक्ट बनने जा रहा है उसको लेकर ही सीएम और डिप्टी सीएम में ठनी हुई है।

सीएम इस प्रोजेक्ट को किसी कंपनी विशेष को दिलवाना चाहते हैं जबकि डिप्टी सीएम इसका ग्लोबल टेंडर करवाना चाहते हैं।

बीते दिनों इसी कंपनी द्वारा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवा के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह को मुकेश अग्निहोत्री को मनाने के लिए ऊना भेजा था। कांग्रेस की इस अंतर्कलह से सरकार के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार का भी भंडाफोड हो गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश एक बर्बादी को झेल रहा है। उन्होंने कहा कि आज न तो प्रदेश सरकार पर आम जनता को भरोसा है और न ही सरकार के मंत्रियों और विधायकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसा रह गया है।

हालही में बिलासपुर में हुए कार्यक्रम में पार्टी के एक नेता जिस तरह से अपनी पार्टी और सरकार की धज्जियां उड़ाई हैं उससे यही जाहिर हो रहा है कि अब कांग्रेस पतन की तरफ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच खुलमखुला झगड़े का दौर देखने को मिल रहा है जोकि प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश की जनता अब एक बात को स्पष्ट तौर पर महसूस कर रही है कि इस सरकार को तुरंत प्रभाव से सत्ता से उखाड़ कर बाहर फैंकना चाहिए और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार को स्थापित किया जाना चाहिए, तभी प्रदेश ऐसे झगड़ों से आगे निकलकर विकास के राह पर चल सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...