हिमाचल में PWD विश्राम गृह पर आम जनता का हक़, सरकार का ये फैसला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। राज्य के सभी लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह को आम जनता को ऑनलाइन बुकिंग के जरिये उपलब्ध होंगे। सार्वजनिक हित में लिए गए इस फैसले का तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन किया गया है।

अब प्रदेश के सभी लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में एक VIP रूम को छोड़कर शेष सभी कमरों की बुकिंग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी।

बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर स्वचालित प्रणाली द्वारा तत्काल रूप से कन्फर्म की जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल पर 50% अग्रिम भुगतान करने के बाद बुकिंग मान्य मानी जाएगी।

गौरतलब है कि अब तक यह रेस्ट हाउस ज़्यादातर वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उपयोग में लाए जाते थे, लेकिन सरकार के इस निर्णय से आम नागरिकों को भी इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी ढांचे में जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों, उपायुक्तों, अभियंताओं व विभाग प्रमुखों को इसकी सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...