हिमाचल में दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

चंडीगढ़- शिमला हाईवे पर सोलन जनपद के चक्की मोड़ के समीप नेशनल हाईवे – 5 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार आर्मी ट्रक ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब चंडीगढ़ निवासी शहजाद टैक्सी चालक (PB01E0405) सवारियां को लेकर शिमला की तरफ जा रहा था।

हाईवे पर चक्की मोड़ से आगे स्लाइडिंग पॉइंट पर फोरलेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था। इस जगह पर दोनों लेन एक हो रही थीं। इसी स्थान पर शिमला की तरफ एक ऑल्टो कार (HP64B 5684) शहजाद की टैक्सी के आगे चल रही थी।

इसी दौरान शिमला की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा आर्मी का ट्रक (14D194129E) गलत साइड में आ गया और पहले ऑल्टो कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद ट्रक ने शहजाद की टैक्सी को भी टक्कर मारी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में विनोद कुमार (29) निवासी गांव मसेरन, तहसील नेहरी, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल व्यक्तियों की पहचान बलवीर सिंह (29) पुत्र शेर सिंह, निवासी गांव कोटली लाजपत तहसील भोमग, जिला रवासी जम्मू कश्मीर, राजीव कुमार (40) पुत्र मदन लाल निवासी शिवशंकरगढ़ तहसील कंडाघाट व टैक्सी चालक शहजाद निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच के अनुसार हादसा आर्मी ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुआ। चालक की पहचान नायक गितेश कुमार सिंह, पुत्र स्व. मनोरंजन प्रसाद सिंह निवासी गांव सिरसिया जिला पूर्णिया बिहार (32) के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बगलामुखी जयंती: मंदिर में सुबह-सवेरे उमड़ पड़ी भीड़, आरती के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

हिमखबर डेस्क माता श्री बगलामुखी मंदिर में माता जी के प्रकट...

HPBOSE HP Board 12th Result 2026: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 80% पूरा, इस दिन तक आएगा रिजल्ट; जानें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा...

दिल्ली से शिमला शिफ्ट होगा राष्ट्रपति कार्यालय, वजह है खास

हिमखबर डेस्क भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय नई दिल्ली से शिमला...